फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vehicle fell into ditch at Bagalyaara turn, one brother died, another seriously injured

Mandi News: बगलयारा मोड़ पर खाई में गिरा वाहन, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Thu, 16 May 2024 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 16 May 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into ditch at Bagalyaara turn, one brother died, another seriously injured
चैलचौक जंजैहली सड़क मार्ग पर  लंबाथच से चार किलामीटर बगलयारा मोड़ पर दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी   सं
गोहर(मंडी)। चैलचौक-जंजैहली सड़क पर लंबाथाच से चार किलोमीटर आगे बगलयारा मोड़ पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों रिश्ते में सगे भाई थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए छोटे भाई को जंजैहली अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बुधवार सुबह पांच बजे अपने कोट गांव से वाहन (छोटा हाथी) पर मनियारी का सामान लोड करके सुरासणी ( भाटकीधार) मेले के लिए रवाना हुए थे। दोनों वहां दुकान लगाने जा रहे थे। इसी बीच बगलयारा के समीप छोटा हाथी अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वाहन को बड़ा भाई संजय कुमार पुत्र लुहारू राम चला रहा था, जिसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई दिनेश कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन

जैसे ही ग्रामीणों को वाहन के खाई में गिरने की भनक लगी तो बचाव के लिए घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने घायल युवक को सड़क मार्ग तक पहुंचाया और उसे जंजैहली अस्पताल भेज दिया, जहां से उसे नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने मृतक के परिजनों को 25 हजार और घायल को पांच हजार फौरी राहत प्रदान की। घटना से कोट गांव में मातम छा गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed