{"_id":"68b09f48dad7b539ac0ee6dd","slug":"vegetables-started-getting-spoiled-due-to-non-restoration-of-the-rolling-road-mandi-news-c-90-1-ssml1025-167493-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रोलिंग सड़क बहाल न होने से खराब होने लगीं सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रोलिंग सड़क बहाल न होने से खराब होने लगीं सब्जियां
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। भूस्खलन से बंद चौहारघाटी की बोचिंग-रोलिंग संडक 20 दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाई है। इससे घाटी के सबसे ऊंचे रोलिंग गांव के करीब छह सौ लोगों का जिला मुख्यालय और देश दुनिया से संपर्क कट गया है। बार-बार हो रही भारी बारिश के चलते सड़क को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को परेशानी आ रही है। मलबा हटाने पर दोबारा सड़क पर चट्टानें गिर रही हैं। लोगों को यातायात सुविधा न मिलने से पैदल ही मीलों का सफर तय करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में दैनिक चीजों की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। किसानों-बागवानों की फसलें खराब हो गई हैं। स्थानीय निवासी हरी सिंह, इंद्र सिंह, शेर सिंह, हिमू, मोहन सिंह, मगत राम, बैरागी राम आदि का कहना है कि 20 दिन से सड़क बहाल न होने से अब दैनिक सामान के भी लाले पड़ने लगे हैं।
ग्रामीणों को डिपुओं से राशन पीठ पर उठा कर 4 किलोमीटर चढाई चढ़ कर घर पहुंचाना पड़ रहा है। किसानों की फसलों में फूलगोभी, बंदगोभी, मूली, आलू की फसल घरों में खराब हो रही है। कुछ किसान घोड़ों के माध्यम से फसलों को मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। लपास पंचायत के प्रधान रमेश ने सरकार और संबंधित विभाग को शिकायत कर शीघ्र मार्ग बहाली की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
....
लपास गांव तक 4 किलोमीटर सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। मौसम का साथ मिला तो शीघ्र ही सड़क को पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा।
-पूर्ण चंद, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग झटिंगरी
000