{"_id":"69010fb43286f69a3400f905","slug":"vegetable-vendors-will-be-shifted-from-near-vallabh-college-and-will-get-a-new-place-mandi-news-c-90-1-mnd1001-174382-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वल्लभ कॉलेज के समीप से शिफ्ट होंगे सब्जी विक्रेता, नया मिलेगा ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वल्लभ कॉलेज के समीप से शिफ्ट होंगे सब्जी विक्रेता, नया मिलेगा ठिकाना
विज्ञापन
नगर निगम मंडी की बैठक में मौजूद पार्षद व अधिकारी। संवाद
मंडी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए वल्लभ कॉलेज मंडी के समीप स्थित सब्जी विक्रेताओं को यहां से किसी उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इंदिरा मार्केट में जलभराव और गंदगी की समस्या को दूर करने के लिए मार्केट के पिछले हिस्से में बने अनधिकृत स्टोर और गोदामों को खाली करवाया जाएगा जिससे कि सफाई और निकासी का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके। यह फैसला नगर निगम मंडी के हाउस में लिया गया।
मंगलवार को महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम की साधारण बैठक हुई। सदन ने सरकार की ओर से मानदेय बढ़ाए जाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। इसके उपरांत जिला कल्याण विभाग के अधिकारियों ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के संबंध में जानकारी सदन को प्रदान की। सदन को अवगत करवाया गया कि यदि कोई अपात्र महिला इस योजना का लाभ लेती है, तो उससे प्राप्त की गई पूरी धनराशि जुर्माने के तौर पर वापस वसूल की जाएगी।
इस अवसर पर महापौर ने पार्षदों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वार्डों में पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करें। बैठक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विजिलेंस विभाग के अधिकारियों ने एक विशेष सत्र आयोजित किया। इस अवसर पर एसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा एवं उनके साथ आए अधिकारियों ने उपस्थित पार्षदगणों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार, सहायक अभियंता नरेश, अनुभाग अधिकारी राकेश गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
....
वार्डों या मोहल्लों के नामों पर चर्चा
सदन में नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों या मोहल्लों के नामों पर चर्चा की गई। सुझाव दिया गया कि यदि किसी वार्ड या क्षेत्र का नाम जातिगत अथवा अपमानजनक अर्थ रखता है तो उसे समाज के महापुरुषों, विशेषकर दलित वर्ग के महान व्यक्तित्वों के नाम पर रखा जा सकता है। इस पर सदन ने अवगत कराया कि वर्तमान में नगर क्षेत्र में ऐसे किसी वार्ड या मोहल्ले का नाम नहीं है जिसे बदलने की आवश्यकता हो।
....
इंदिरा मार्केट में जल निकासी और स्वच्छता
इंदिरा मार्केट में जल निकासी और स्वच्छता से संबंधित कार्यों पर भी चर्चा की गई। महापौर ने निर्देश दिए कि मार्केट में जलभराव और गंदगी की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। इस कार्य के दौरान मार्केट के पिछले हिस्से में बने अनधिकृत स्टोर और गोदामों को खाली करवाया जाएगा ताकि सफाई और निकासी का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
....
सरकार को भेजा जाएगा पंडित सुख राम प्रतिमा का मामला
नामित पार्षद संजय ने हाउस में दिवंगत पंडित सुख राम की प्रतिमा मंडी शहर में स्थापित करने की मांग रखी। इस पर हाउस को अवगत करवाया गया कि यह मामला प्रदेश सरकार को सभी प्रकार की औपचारिकताएं पूरी कर भेजा जाएगा।
000