फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vegetable vendors sitting between the municipal corporation office and the entrance will be shifted

Mandi News: नगर निगम कार्यालय और प्रवेश द्वार के बीच बैठे सब्जी विक्रेता होंगे शिफ्ट

Wed, 30 Apr 2025 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 30 Apr 2025 07:03 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors sitting between the municipal corporation office and the entrance will be shifted
मंडी। नगर निगम कार्यालय और प्रवेश द्वार के बीच कारोबार करने वाले फल-सब्जी विक्रेताओं की आने वाले दिनों में मुश्किलें बढ़ जाएंगी। इस स्थान पर कोई वैंडिंग जोन न होने के कारण यहां बैठे विक्रेताओं को शहर में ही अन्य किसी वैंडिंग जोन में स्थान दिया जाएगा। जिससे उनकी रोजी रोटी पर कोई असर न पड़ सके।
विज्ञापन

नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त की अध्यक्षता में टाउन वैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फल-सब्जी विक्रेता यूनियन के पदाधिकारियों समेत अन्य सदस्य भी शामिल हुए। इस बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने यूनियन व कमेटी के सदस्यों को बताया कि स्टेट बैंक आफ इंडिया परिसर के बाहर फल व सब्जी बेचने वालों में अधिकतर ऐसे विक्रेता हैं, जिनको नगर निगम की ओर से किसी प्रकार का लाइसेंस नहीं दिया है। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिनसे नगर निगम तहबाजारी शुल्क भी नहीं ले रहा है। बैठक में सदस्यों को बताया गया कि निगम के प्रवेश द्वार व कार्यालय के बीच वाले स्थान को खाली करना होगा। ऐसे नहीं है कि इन लोगों का रोजगार छीनने की निगम कोशिश कर रहा है। मानवता का परिचय देते हुए इन लोगों को उचित स्थान प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण समेत लाइसेंस भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed