फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Vedika stood first in poster making

Mandi News: पोस्टर मेकिंग में वेदिका रहीं प्रथम

Fri, 06 Dec 2024 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 06:14 PM IST
विज्ञापन
Vedika stood first in poster making
सरकाघाट (मंडी)। रविंद्र नाथ टैगोर राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट में शुक्रवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरआर कौंडल बतौर मुख्य अतिथि शामिल रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की विविधता में एकता को प्रकट करना और हिमाचल एवं केरल की समृद्ध सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक धरोहर से विद्यार्थियों को परिचित करवाना है।
विज्ञापन

युवाओं को सभी राज्यों की संस्कृति, इतिहास और परंपराओं आदि के बारे में ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। पोस्टर मेकिंग में वेदिका प्रथम, मोनिका दूसरे और नेहा, पूजा एवं पल्लवी ने क्रमश: तीसरा स्थान पाया। भाषा संवाद में कनिका प्रथम, शिखा दूसरे स्थान पर रहीं। कॉलेज के संगीत विभाग के छात्रों ने हिमाचल और केरल के पारंपरिक गीतों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। पर्यटन विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण शर्मा ने हिमाचल और केरल राज्य के तुलनात्मक अध्ययन पर प्रस्तुति दी। विद्यार्थी रोहित शर्मा ने भी हिमाचल और केरल की राजनीतिक व्यवस्था और संस्कृति पर विचार साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed