फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   VBG Ram Ji's 25069 works approved, Rs 382 crore to be spent

Mandi News: वीबी जी राम जी के 25069 कार्यों को दी स्वीकृति, 382 करोड़ होंगे खर्च

Mon, 22 Dec 2025 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
VBG Ram Ji's 25069 works approved, Rs 382 crore to be spent
मंडी के भ्यूली में जिला परिषद की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा व ए
मंडी। जिला परिषद मंडी की त्रैमासिक बैठक में कुछ सदस्यों ने कुछ अधिकारियों के बैठक से नदारद रहने और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के फोन आदि न उठाने को लेकर नाराजगी जाहिर की। सोमवार को हुई बैठक में यह मुद्दा खूब गरमाया रहा। इससे पहले हुई बैठकों में अधिकारियों के न आने का मामला गूंज चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला परिषद भवन के सभागार में हुई बैठक में जिलेभर से आए जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की बात रखी। बैठक में वर्ष 2025-26 के तहत मनरेगा के 25,069 कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई, जिन पर कुल 382.50 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 119 कार्यों के लिए 319 लाख रुपये की कार्योत्तर स्वीकृति तथा विभिन्न विभागों के 33 कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की लागत को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा ने अधिकारियों से आग्रह किया कि सभी विकास कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। हाल ही में आई आपदा से मंडी जिले को भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य किए जाएं। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, बिजली, शिक्षा, कृषि, वन एवं परिवहन विभागों से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के उपरांत मीडिया से बातचीत में पाल वर्मा ने कहा कि कुछ अधिकारियों का इस बैठक के प्रति रवैया नकारात्मक है। बार-बार आदेश देने के बाद भी ऐसे अधिकारी बैठक में नहीं आ रहे हैं। कहा कि अधिकारियों का यह रवैया बर्दाश्त योग्य नहीं है। प्रदेश सरकार को भी ऐसे अधिकारियों के बारे में कार्रवाई करने को कहा गया है ताकि वे चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें। बैठक का संचालन जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल व अन्य मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed