{"_id":"66800e59aa9a5fa8ed010fc8","slug":"varun-created-history-by-winning-bronze-in-swat-french-boxing-championship-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129856-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीत वरुण ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीत वरुण ने रचा इतिहास
Sun, 30 Jun 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 30 Jun 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
कांस्य पदक के साथ वरुण वालिया। -स्रोत ः परिजन
बैहना (मंडी)। इंडोनेशिया में हुई पांचवीं एशियन सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में भारतीय टीम में शामिल मंडी के बल्ह घाटी के 15 वर्षीय वरुण वालिया ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वरुण वालिया को जूनियर बालक वर्ग-42 किलो वर्ग में ईरानी बॉक्सर से सेमीफाइनल राउंड में हार का सामना करना पड़ा। वरुण की उपलब्धि से उनके पैतृक गांव भडयाल में खुशी की लहर है।
चैंपियनशिप में एशियन देश भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान, ईरान, जापान, चाइना, उजबेकिस्तान, इंडोनेशियन समेत 16 देशों ने भाग लिया। वरुण वालिया ने इस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनके पिता अमर चंद एचआरटीसी में कार्यरत हैं, जबकि माता नेहा वालिया गृहिणी है।
पिता अमर चंद ने बताया कि बेटे ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। बेटे पर उन्हें नाज है। वरुण के दो जुलाई को गांव पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि वरुण वालिया बगला के निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
उधर, राज्य स्वात संघ के अध्यक्ष मदन लाल व महासचिव संतोषी शर्मा ने बताया कि वरुण वालिया ने पांचवीं एशियन स्वात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। यह देश के साथ हिमाचल के लिए बड़ी बात है। छोटी उम्र में ही वरुण ने इतिहास रच दिया है।