{"_id":"66bb4dc981e817f39206b5fe","slug":"various-20-posts-will-be-filled-in-jal-shakti-mandal-padhar-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133272-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जल शक्ति मंडल पधर में भरे जाएंगे विभिन्न 20 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जल शक्ति मंडल पधर में भरे जाएंगे विभिन्न 20 पद
Wed, 14 Aug 2024 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 14 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। जल शक्ति विभाग पधर में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीटास्क वर्कर के कुल 20 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 16 से 31 अगस्त तक अपने आवेदन विभागीय कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विभाग के अधिशासी अभियंता अरविंद वर्मा ने जानकारी दी कि चयनित उम्मीदवारों को पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर के लिए 6300 रुपये प्रति माह और मल्टीपर्पज वर्कर के लिए 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र अनिवार्य है। मल्टीपर्पज वर्कर के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास निर्धारित की गई है। समय सीमा के भीतर आवेदन जमा करना अनिवार्य है, क्योंकि देरी से प्राप्त आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। संवाद