{"_id":"6a5a1b8d5b36fed0730cf3c3","slug":"vallabh-college-shines-in-ncc-air-wing-wins-overall-trophy-with-73-points-mandi-news-c-90-1-mnd1001-205339-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एनसीसी एयर विंग में वल्लभ कॉलेज का परचम, 73 अंकों के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एनसीसी एयर विंग में वल्लभ कॉलेज का परचम, 73 अंकों के साथ जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
18 स्वर्ण, 9 रजत पदक और तीन ट्रॉफियां कीं अपने नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी एयर विंग वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेस्ट ओवरऑल कॉलेज चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। महाविद्यालय ने 73 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। कैडेटों ने 18 स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक और तीन प्रतिष्ठित ट्रॉफियां जीतकर राज्य स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। महाविद्यालय ने बेस्ट ओवरऑल कॉलेज चैंपियन ट्रॉफी के अलावा ड्रिल प्रतियोगिता (कॉलेज) और अनुशासन (कॉलेज) की विजेता ट्रॉफियां भी अपने नाम कीं। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चार से 14 जुलाई तक राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में कैंप कमांडेंट विंग कमांडर कुणाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में प्रदेश के 19 शिक्षण संस्थानों के करीब 600 कैडेटों ने भाग लिया। महाविद्यालय के कैडेट मनीष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट और कैडेट अंकुश को सर्वाधिक प्रतिभाशाली कैडेट घोषित किया गया। वहीं, कैडेट मुस्कान और कैडेट हंसराज का चयन प्रतिष्ठित माउंट देव तिब्बा अभियान के लिए हुआ। निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में कैडेट शिवम ठाकुर ने .22 राइफल फायरिंग (एसडी) में स्वर्ण पदक जीता, जबकि आयुष ने इसी स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। कैडेट यतिंदर ने स्कीट शूटिंग (एसडी) और कैडेट दीपिका ने स्कीट शूटिंग (एसडब्ल्यू) में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में कैडेट यतिंद्र भारद्वाज ने 1500 मीटर दौड़, मुस्कान ने 100 और 1500 मीटर, छाया ने 800 मीटर, मनीष ने 400 मीटर, ईशा ने 400 मीटर, जतिन ने 200 मीटर और पूजा ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते। वहीं युवराज ने 800 मीटर और मनीष कुमार ने 100 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। टग ऑफ वॉर (एसडी), चार गुना 100 मीटर रिले, ग्रुप सांग (एसडी एवं एसडब्ल्यू) और सोलो सांग प्रतियोगिताओं में टीम विजेता रही। इसके अलावा वॉलीबाल (एसडी एवं एसडब्ल्यू), टग ऑफ वॉर (एसडब्ल्यू), चार गुना 400 मीटर रिले, ग्रुप डांस, सोलो डांस और टेंट पिचिंग प्रतियोगिताओं में टीम ने उपविजेता स्थान हासिल किया।