फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Urban Development Minister assured to fill vacant posts, listened to people's problems

Mandi News: शहरी विकास मंत्री ने दिया खाली पदों को भरने का आश्वासन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Wed, 16 Oct 2024 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 16 Oct 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister assured to fill vacant posts, listened to people's problems
कैंप कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद पहली बार मंत्री विक्रमादित्य लोगों से मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर में कैंप कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद पहली बार मंगलवार को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कर्मचारियों और लोगों की समस्याओं को जाना। इस दौरान उन्हें विभिन्न संगठनों के लोगों ने मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपे। कैंप कार्यालय में नगर निगम के वार्ड बैहना के लोगों ने भी मंत्री से मुलाकात की और नगर निगम से बाहर करने की मांग रखी।
इससे पहले नगर निगम मंडी के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह से कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और नगर निगम में रिक्त पदों को भरने का आग्रह किया। महापौर ने बताया कि मंत्री ने शीघ्र रिक्त पदों को भरने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में निगम में स्वीकृत 189 पदों में से 73 ही भरे गए हैं। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष हरीश और उपाध्यक्ष मदन ठाकुर की मौजूदगी में में मंत्री को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने निगम में खाली पड़े पदों को राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरने, अधीक्षक ग्रेड-1 और ग्रेड-II के दो पद भरने, वरिष्ठ सहायक के 5 पद, जेओएआईटी के 10 पद, सफाई प्रवेक्षक और कार्य प्रवेक्षक के तीन-तीन पद और इलेक्ट्रीशियन के पाच पद और पलंबर के दो पद व चौकीदार के तीन पद स्वीकृत करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा दिलाने और नगर निगम मंडी में आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग की। इसके अलावा निगम और शहरी स्थानीय निकायों में सभी श्रेणियों के लिए भर्ती एवं पदोन्नति नियम बनाने और विभागीय पदोन्नत करने की भी गुहार लगाई। इस मौके पर कई कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

बॉक्स
लोगों ने बिजली, पानी और सड़क संबंधी समस्याएं बताईं
कैंप कार्यालय में मंगलवार को मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लोगों की जन समस्याओं को सुना और शीघ्र निपटारे का भरोसा दिया। अधिकतर समस्याएं संपर्क सड़कों के निर्माण, फोरलेन निर्माण से संबंधित तथा बिजली और पानी से संबंधित थीं। हटौण पंचायत की नगीना, गोहर के विनोद कुमार और मुरारी आचार्य, पंचायत नवलाय के प्रधान राकेश कुमार भी समस्याओं के निपटारे के लिए कैंप कार्यालय आए थे। उन्होंने कहा कि वे अपनी समस्याओं को लेकर यहां आए थे। समस्याओं का निपटारा करने के लिए शिमला जाना बहुत महंगा पड़ता था और कभी मंत्री के कार्यालय में न मिलने से समय बर्बाद होता था, लेकिन कैंप कार्यालय से परेशानियां दूर हो गई हैं। उन्होंने बताया कि मंत्री ने समस्याओं को सुना और निपटारे का आश्वासन दिया।


बॉक्स
समस्या पर दोहंधी वार्ड में रोका मंत्री का काफिला
निगम के दोहंधी वार्ड में फोरलेन पर यू टर्न न रखने पर लोगों ने मंत्री विक्रमादित्य के काफिले को रोका और उनसे स्थल का निरीक्षण करवाया। मौके पर उपस्थित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बीआर कौंडल ने मंत्री के सामने वास्तविक स्थिति रखी और बताया कि पिछले चार साल से लोग जिस यू टर्न का प्रयोग कर रहे थे, उसे एनएचएआई ने बंद कर दिया है। इस दौरान उन्होंने दोहंधी वार्ड को नगर निगम से बाहर करने की भी मांग रखी। मंत्री ने लोगों की दोनों मांगो पर गौर करने का आश्वासन दिया। कौंडल ने बताया कि इसे लेकर लोग 16 नवंबर को बैठक कर विमर्श करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed