{"_id":"6058d0428ebc3e59274e0a9c","slug":"uprooted-iron-pipes-roofs-fly-away-water-enters-shops-mandi-news-sml3651689177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़-तूफान से पड्डल मैदान में व्यापारियों की छतें उड़ी, सामान खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़-तूफान से पड्डल मैदान में व्यापारियों की छतें उड़ी, सामान खराब
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मैदान में अंधड़-तूफान से क्षतिग्रस्त दुकानों की मरम्मत करते कारो?
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले में सोमवार दोपहर को अचानक तेज बारिश और अंधड़ चलने से पड्डल मेला मैदान में व्यापारियों की टीन से बनी छतें उड़ गई। लोहे के पाइन उखड़ने और टीन उड़ने से दुकानों के अंदर पानी भरने से व्यापारियों का सामान खराब हो गया। वहीं दुकानों में पहुंचे खरीदार घायल होने से बाल-बाल बचे। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची, लेकिन बारिश के पानी से दुकानों में रखा सामान खराब हो गया।
दिल्ली से आए जूता कारोबारियों में संजय कुमार, राधेश्याम, राकेेश, कैलाश कुमार, मदन लाल, घनश्याम मनु सहित अन्य कारोबारियों ने बताया कि वे मेले में जूते की दुकानें लगाए बैठे हैं। दोपहर के समय अचानक तेज बारिश होने से खरीदार सिर छुपाने के लिए उनकी दुकानों में खड़े थे।
अचानक अंधड़-तूफान चलने से उनकी दुकानों में टीन से बनी छतें उड़ कर दूसरी तरफ गिर गई। हालांकि दूसरी तरफ खाली जगह होने के चलते किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बारिश के पानी से दुकानों में रखा सामान और कुछ लोगों के तिरपाल भी खराब हुए हैं। गौरतलब है कि सोमवार दोपहर को अचानक तेज बारिश और अंधड़-तूफान आने से लोगों में कुछ देर के लिए भय पैदा हो गया। बारिश और तूफान से बचने के लिए लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। शहर की सड़कों पर जगह जगह पानी जमा हो जाने से आने जाने वालों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।