फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Uproar over irregularities in loan allocation and recovery at the Cholthara Cooperative Society.

Mandi News: चोलथरा सहकारी सभा में ऋण आवंटन और वसूली में अनियमितताओं पर हंगामा

Sun, 12 Jul 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uproar over irregularities in loan allocation and recovery at the Cholthara Cooperative Society.
तीखी बहस के बीच प्रस्ताव पारित, सेल्समैन के वेतन में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी
विज्ञापन

राशन वितरण में मनमानी रोकने, उपभोक्ताओं को बिल देने के कड़े निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। कृषि सहकारी सभा समिति चोलथरा की वार्षिक सभा हंगामेदार माहौल के बीच हुई। अध्यक्षता समिति के प्रधान सतीश कुमार बनयाल ने की। सचिव की ओर से वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पर वित्तीय प्रबंधन और विकास कार्यों को लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
सदस्यों ने ऋण आवंटन, ऋण वसूली और कर्ज माफी से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रबंधन से जवाब मांगे। इस दौरान सदस्यों और प्रबंधन के बीच तीखी बहस हुई। सदस्यों ने मांग की है कि समय पर ऋण न चुकाने वाले लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन

लंबी चर्चा और नोकझोंक के बाद सदन ने सर्वसम्मति एवं बहुमत से कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें डिपो के सेल्समैन के वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय प्रमुख रहा। इसके अलावा उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिपो में समय पर राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्देश दिए गए कि सेल्समैन अपनी मनमर्जी से अवकाश न लें। यदि किसी कारणवश अवकाश लेना आवश्यक हो तो इसकी पूर्व सूचना सूचना पट पर प्रदर्शित करनी होगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राशन वितरण के तुरंत बाद उपभोक्ताओं को पक्का बिल देना अनिवार्य किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में सभा के अधिवेशन निर्धारित समय पर आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सरौन पंचायत की प्रधान रुमला देवी और बसंतपुर पंचायत की प्रधान रीना ठाकुर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में कई आवश्यक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed