फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Up to 10 people will be able to apply for Prime Minister Internship Scheme

Mandi News: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में 10 तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 07 Nov 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
Up to 10 people will be able to apply for Prime Minister Internship Scheme
मंडी। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत पात्र युवाओं को भारत की शीर्ष 500 कंपनियों से सीखने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि इस योजना के तहत संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है। पंजीकरण के लिए पात्र युवाओं को आधार संख्या, शिक्षा, कौशल प्रमाण-पत्र तथा डिजीलॉकर सुरक्षा कुंजी की आवश्यकता होती है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएम इंटर्नशिप स्कीम पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत अभ्यर्थी को ई-केवाईसी, व्यक्तिगत विवरण, संपर्क विवरण, शिक्षा व बैंक विवरण सहित कौशल और भाषाओं के बारे में जानकारी अपलोड करनी होगी। युवाओं को अपना ई-मेल पता दर्ज करना अनिवार्य है। बताया कि उम्मीदवार को 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक जैसे विभिन्न विकल्पों की सूची से अपनी योग्यता का चयन करना होगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उनका आधार से जुड़ा व्य़क्तिगत बैंक खाता अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अधिकतम पांच इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed