फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   UP police could not present the accused in court even for the third time

Mandi News: आरोपियों को तीसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं कर पाई यूपी पुलिस

Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
UP police could not present the accused in court even for the third time
सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर के पुराना बाजार में दंपती को तमंचे दिखाकर लाखों रुपये की लूटपाट करने के बहुचर्चित मामले में यूपी पुलिस वीरवार को भी मुजफ्फरनगर के आरोपियों को सुंदरनगर कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। मामले में सुंदरनगर कोर्ट ने यूपी पुलिस को इन आरोपियों को पहले दो जून को पेश करने के आदेश दिए थे लेकिन पेश नहीं हुए।
विज्ञापन

इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 11 जून को पेश होने को कहा लेकिन यूपी पुलिस 11 जून को फिर आरोपियों को पेश नहीं कर पाई। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 26 जून को पेश करने के आदेश दिए थे। इस बार भी आरोपियों को यूपी पुलिस पेश नहीं कर पाई।
विज्ञापन

लूटपाट का शिकार हुए दंपती के लिए राहत की बात यह है कि लूटे गए लाखों रुपये के गहनों को सुंदरनगर पुलिस ने मुज्जफरनगर पहुंचकर न्यायालय के माध्यम से रिलीज करवा लिया है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि यूपी पुलिस तीसरी बार सुंदरनगर कोर्ट में चारों आरोपियों को पेश नहीं कर पाई है। आगामी कार्रवाई कोर्ट के आदेश के बाद ही तय होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed