फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Union Ministry approves Kufri-Nihaun-Dambela road

Mandi News: कुफरी-निहौण-दंबेला सड़क को केंद्रीय मंत्रालय की मंजूरी

Sat, 29 Nov 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Union Ministry approves Kufri-Nihaun-Dambela road
पधर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग मंडल पधर के अंतर्गत कुफरी-निहौण-खील-दंबेला सड़क को भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। एक दशक से अधर में लटके सड़क निर्माण कार्य के अब पूरा होने की लोगों में उम्मीद जगी है। लगभग 10 किलोमीटर लंबी दूरी की सड़क इलाका दुंधा को सीधा उपमंडल मुख्यालय पधर से जोड़ेगी।
विज्ञापन

इलाका दुंधा से वाया कुन्नू लगभग 25 किलोमीटर दूरी का सफर 10 किलोमीटर रह जाएगा। अधर में लटके सड़क निर्माण को भारत सरकार के मंत्रालय से मंजूरी मिलने से क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण को नए सिरे से डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। दंबेला के पास खड्ड पर पुल का निर्माण होगा। पुल का निर्माण होने से सड़क उपमंडल मुख्यालय को जाने वाली नौहली-रोपी-पधर सड़क से जुड़ेगी। सड़क का निर्माण होने से इलाका दुंधा की तीन पंचायतों कुफरी, भड़वाहण, बड़ीधार के साथ उपमंडल मुख्यालय पधर की लगभग 25 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुफरी के उपप्रधान ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि सड़क निर्माण में वन विभाग की भूमि आड़े आने से एफआरए केस बनाकर मामला भारत सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया था। भारत सरकार से सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। मंजूरी मिलने से सड़क निर्माण की बाधा दूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विभाग की ओर से सड़क की डीपीआर तैयार की जा रही है। बजट मिलते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-विनायक कश्यप, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed