फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Union meets XEN on neglect of irrigation scheme

Mandi News: सिंचाई योजना की अनदेखी पर एक्सईएन से मिली यूनियन

Sun, 17 Nov 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Union meets XEN on neglect of irrigation scheme
नेरचौक क्षेत्र की लेफ्ट बैंक इरीगेशन योजना की अनदेखी को लेकर अ​धिशाषी अ​भियंता को ज्ञापन सौंप
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल किसान यूनियन मांडल का एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग बग्गी मंडल कार्यालय में अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) से मिला। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा है कि किसानों को लेफ्ट बैंक इरीगेशन स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान शेर सिंह ने बताया कि इससे पहले मांडल पंचायत घर में आयोजित बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें लेफ्ट बैंक इरीगेशन स्कीम की अनदेखी का मुद्दा उठाया गया। योजना पर सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी किसानों को जरूरत पड़ने पर योजना से पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार और विभाग से गुहार लगाई है। जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण गुप्ता का कहना है कि जल्द ही इस योजना का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जाएगा। जो भी कमियां पाई जाएंगी उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed