{"_id":"699752dc650f7fb4ef0bbe81","slug":"unforgettable-experience-of-mahashivratri-pathania-mandi-news-c-90-1-ssml1045-186624-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि का अनुभव अविस्मरणीय : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि का अनुभव अविस्मरणीय : पठानिया
विज्ञापन
मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की दूसरी जलेब में उमड़ा जन सैलाब। संवाद
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी-2026 की मध्य जलेब में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव में उन्हें पहली बार आने का अवसर मिला है और यह अनुभव अविस्मरणीय है।
उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में से एक है और यहां के गांव अन्य राज्यों की तुलना में अधिक विकसित हैं। कहा कि प्रदेश वर्तमान में गंभीर आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है, फिर भी हिमाचल के गांवों का विकास स्तर अत्यंत सराहनीय है।
इस अवसर पर उन्होंने मंडी नगर की स्थापना के 500वें प्रवेश वर्ष के उपलक्ष्य में मेला आयोजन समिति के सहयोग से भारतीय डाक विभाग द्वारा तैयार विशेष कवर का अनावरण भी किया। उन्होंने मेला मैदान में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इससे पहले महाशिवरात्रि आम सभा के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन व अन्य मौजूद रहे। संवाद