फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Unemployed people are looking for jobs, women are waiting for Rs 1500: Parmar

बेरोजगार नौकरी ढूंढ रहा, महिलाएं 1500 का कर रहीं इंतजार : परमार

Sat, 03 Jan 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Unemployed people are looking for jobs, women are waiting for Rs 1500: Parmar
डरोह (कांगड़ा)। सुलह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। परमार ने कहा कि सुक्खू सरकार तीन साल में हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। युवा बेरोजगार नौकरी के इंतजार में हैं और महिलाएं 1500 ढूंढ रही हैं।
विज्ञापन

विपिन सिंह परमार शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान सुलह विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ मलकेहड़, हलदरा कोना तथा बैरघट्टा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेरोजगार युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। कांग्रेस पार्टी ने 5 साल में 5 लाख को रोजगार देने का वादा करके सत्ता हासिल की थी पर अब तीन साल बीत जाने के बाद भी रोजगार देने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पास तीन साल की एक भी उपलब्धि नहीं है। इसके विपरीत कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटियां हवा हो गई हैं। सुक्खू सरकार लगातार कर्ज का बोझ प्रदेश के लोगों पर बढ़ा रही है। इस मौके पर विकास धीमान, भंडारी राम, जोगिंदर चौहान, सरूप शर्मा, बनिता गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed