फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Under-19 Zonal Sports Competition Kicks Off in Pandoh

Mandi News: पंडोह में अंडर-19 जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

Tue, 01 Sep 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Under-19 Zonal Sports Competition Kicks Off in Pandoh
पंडोह (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोह में सोमवार को अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ हुआ। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में जोन के 22 विद्यालयों के करीब 330 छात्र खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में ग्राम पंचायत पंडोह के उपप्रधान रोहित कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्रधानाचार्य मनोज भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि रोहित कुमार सहित कृष्ण सैनी, जतिन कुमार और पार्थ वर्मा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रोहित कुमार ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा खेल और शिक्षा में लगानी चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। एसएमसी अध्यक्ष रंजीव कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग के लिए मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन 3 सितंबर को सुबह 11:30 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed