{"_id":"69edfa3e47c0b4af6f066d1b","slug":"uncontrolled-speed-on-mandi-pathankot-highway-no-lessons-learned-even-after-accidents-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194481-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी–पठानकोट हाईवे पर बेलगाम रफ्तार, हादसों के बाद भी सबक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी–पठानकोट हाईवे पर बेलगाम रफ्तार, हादसों के बाद भी सबक नहीं
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के वाहनों से अवैध सामान ढोया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क हादसों की आशंका बढ़ गई है। मंडी–पठानकोट हाईवे पर दोपहिया वाहन तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे हैं। बाहरी राज्यों के वाहनों से अवैध सामान ढोया जा रहा है, जबकि कुछ चौपहिया वाहनों में लोहे के एंगल और सरिये की ढुलाई भी हो रही है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है।
जोगिंद्रनगर शहर में पहले भी तेज रफ्तार वाहनों से हादसे और मौतें हो चुकी हैं, फिर भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। रविवार को जोगिंद्रनगर शहर के कारोबारी महेश, प्रवीण, संजय ने बताया कि दोपहिया वाहनों में अवैध सामान की ढुलाई और इनकी तेज रफ्तार कभी भी बड़े हादसों का कारण बन सकती है। लिहाजा स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्रवाई अमल में लाकर लापरवाह वाहन चालकों को सबक सिखाए। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं और लापरवाह वाहन चालकों पर आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।