{"_id":"6153528e8ebc3e626b5960d5","slug":"ultrasound-will-be-done-in-ladbhadol-hospital-mandi-news-sml3854849150","type":"story","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल अस्पताल में होंगे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल अस्पताल में होंगे अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल लडभड़ोल में मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलेगी। अस्पताल में हड्डी रोग का उपचार भी होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अमित की तैनाती कर दी है।
इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। इससे पहले अस्पताल में पांच मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित, अदिति, पूर्णजय और मनीषा मरीजों की नब्ज टटोल रही थीं। दो विशेषज्ञ तैनात होने से लडभड़ोल क्षेत्र के अधीन आने वाली 18 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को निजी क्लीनिकों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड होंगे। ईसीजी और डिजिटल एक्सरे की सुविधा पहले से ही अस्पताल में मिल रही है। अस्पताल के रोगी वार्डों में दाखिल मरीजों की सेवा के लिए स्टाफ नर्सों में भी इजाफा किया गया है। कुल 6 स्टाफ नर्सें सिविल अस्पताल लडभड़ोल में मरीजों के लिए तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि अस्पताल के नए भवन के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुणा सिंगला ने कहा कि लडभड़ोल अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के आदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हुए हैं। इसका लाभ मरीजों को मिलेगा।
000