फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ultrasound and CT scan services stalled at Nerchowk Medical College

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन सेवा ठप

Mon, 27 Oct 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound and CT scan services stalled at Nerchowk Medical College
नेरचौक (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। कॉलेज का रेडियोलॉजी विभाग पूरी तरह से ठप पड़ा है, क्योंकि विभाग में तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं।
विज्ञापन

कॉलेज की ओपीडी रोजाना 1,500 से 2,000 तक रहती है। यहां मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति के दूरदराज इलाकों से लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट के न होने के कारण अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन सेवाएं पूरी तरह बंद हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हर दिन लगभग सैकड़ों अल्ट्रासाउंड और करीब 30 सीटी स्कैन की सिफारिशें डॉक्टरों की ओर से की जाती हैं। रेडियोलॉजिस्ट न होने के चलते मरीजों को मजबूरन निजी डायग्नोस्टिक सेंटर का रुख करना पड़ रहा है जहां उन्हें महंगे दामों पर जांच करवानी पड़ रही है। सबसे अधिक दिक्कतें घटना दुर्घटना में घायल हो रहे मरीजों को पेश आ रही हैं।इस स्थिति से मरीजों और उनके परिजनों में भारी नाराजगी है। मरीज के तीमारदारों में रमेश कुमार, श्याम सिंह, पूर्ण चंद व अन्य लोगों का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति करनी चाहिए ताकि सामान्य जनता को राहत मिल सके। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. डीके वर्मा ने बताया कि एकमात्र चिकित्सक अवकाश पर हैं। उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed