फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two youths caught selling chitta and charas under the cover of tent

Mandi News: टेंट की आड़ में चिट्टा और चरस बेचते दो युवक पकड़े

Sun, 27 Oct 2024 07:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 27 Oct 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
Two youths caught selling chitta and charas under the cover of tent
सरकाघाट (मंडी)। पुलिस थाना हटली के तहत खुडला में टेंट का सामान रखने की आड़ में चिट्टा और चरस बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व सरकाघाट के एएसआई ने किया। आरोपियों की पहचान बलद्वाड़ा के मडोली गांव के रंजीत सिंह और बिलासपुर के मसौर गांव के रोविन (25) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी एक किराए की दुकान में टेंट का सामान रखते हैं और इसकी आड़ में नशीले पदार्थ बेचते हैं। पुलिस ने जाल बिछाकर तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 7.60 ग्राम चिट्टा और 1.60 ग्राम चरस बरामद की। मामले की पुष्टि बलद्वाड़ा के एचएचओ दिनेश ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed