{"_id":"66d9b3478247b525cf0a6353","slug":"two-youths-caught-riding-a-car-with-chitta-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134990-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टा के साथ दबोचे गाड़ी सवार दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टा के साथ दबोचे गाड़ी सवार दो युवक
Thu, 05 Sep 2024 07:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 05 Sep 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी के डैशबोर्ड में छिपाया था चिट्टा, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर पुलिस ने बुधवार रात को सरकाघाट-धर्मपुर सड़क पर हुक्कल के पास ब्रांग सड़क पर नाके के दौरान गाड़ी सवार दो युवकों से 5.73 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात 11:30 बजे हुक्कल ब्रांग कैंची पर रेन शेल्टर के पास पुलिस गाड़ियों की तलाशी से रही थी। इस बीच ब्रांग छातर की तरफ से एक गाड़ी आई, जिसे रुकने का इशारा किया। पूछताछ करने पर गाड़ी सवार युवक घबरा गए। इस पर गाड़ी की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड में छिपाया हुआ फायल पेपर में लिपटा चिट्टा बरामद हुआ। चालक की पहचान अश्वनी कुमार 31 निवासी गांव छातर और अक्षित कुमार 25 गांव छातर के रूप में हुई है। उधर, थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश धीमान ने बताया कि दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चिट्टा किससे खरीदा था और कहां ले जाया जाना था। वहीं, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने लोगों से अपील की है कि नशे के सौदागरों की जानकारी दें। जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।