फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two youths arrested with chitta in Sundarnagar

Mandi News: सुंदरनगर में दो युवक चिट्टे संग गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Aug 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with chitta in Sundarnagar
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाई मुहिम के तहत मंगलवार देर रात दो युवकों को 4.1 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव भौंण बाड़ी निवासी रोहित (28) और हरिपुर कॉलोनी निवासी आर्यन वर्मा (22) के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चमुखा के पास एक स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी है। मौके पर पहुंची टीम को देख ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक ने जेब से कुछ निकालकर बाहर फेंक दिया। जांच में वह 4.1 ग्राम चिट्टा पाया गया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने चिट्टा और कार कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। भौंण बाड़ी निवासी रोहित पर पहले भी चिट्टे के दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed