{"_id":"570146804f1c1b211ec81158","slug":"two-youth-died-in-bike-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
मंडी।
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
थलौट के समीप एनएच पर टूरिस्ट बस की टक्कर से मृतक बाइक सवार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगवाईं (मंडी)। थलौट के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार शाम को टूरिस्ट बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ने बस नहीं रोकी और मौके से भाग निकला। पुलिस ने पंडोह के पास नाका लगा कर बस चालक को हिरासत में लेकर और बस जब्त कर ली। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार करीब चार बजे मंडी से कुल्लू की तरफ जा रहे बाइक को टूरिस्ट बस संख्या सीएच01टीए-4032 ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रमेश (29) पुत्र शेष राम निवासी कुनैणी शिल्हबधाणी और गुरदयाल (24) पुत्र ईश्वरी राम निवासी मासणा लगबैली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पंडोह के पास नाका लगा कर बस चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने बस चालक शंकर वर्मा निवासी अंबाला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि बाइक सवार रमेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि गुरदयाल को पीएचसी नगवाईं में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेजा गया है। बस चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।