फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two youth died in accident

ट्रक के पीछे घुसी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत

Tue, 15 Mar 2016 05:57 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Tue, 15 Mar 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
two youth died in accident
मंडी में दुघऱ्र्घटनाग्रस्त बा

नेरचौक (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भंगरोटू के समीप बाइक और ट्रक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत नाजुक है। जिसका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। हादसे के संदर्भ में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। हादसे का कारण बाइक का तेज गति में होना माना जा रहा है।

विज्ञापन



पुलिस के प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार नेरचौक से भंगरोटू जा रहे थे। रास्ते में इसी एनएच पर ट्रक मुड़ रहा था। बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बाइक सवार तीनों घायलों को स्थानीय रत्ती अस्पताल ले गए। जहां नाजुक हालत को देखते डॉक्टरों ने तीनों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यहां दो युवकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि अन्य युवक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान जितेंद्र 23 पुत्र विक्रम सिंह निवासी चौगान भंगरोटू और दीपक 24 पुत्र दुनी चंद निवासी चाक का गोहर नेरचौक के रूप में हुई है। जबकि मुनीष 19 पुत्र हेमराज निवासी ढांगू को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध 186 एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच में अभी बाइक कौन चला रहा था, यह स्पष्ट  नहीं हो पाया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुनीष भी बयान देने की स्थिति में नहीं है। इधर, बल्ह पुलिस थाना के एसएचओ संजीव सूद ने बताया कि घटनास्थल का दौरा कर लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed