फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two players from Sundernagar School will play National

Mandi News: सुुंदरनगर स्कूल के दो खिलाड़ी खेलेंगे नेशनल

Tue, 15 Oct 2024 04:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 15 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Two players from Sundernagar School will play National
कुशती ​खिलाड़ी शौर्यवीर यादव ।स्रोत स्कूल प्रबंधन
बाल स्कूल के दो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बिलासपुर जिला के घुमारवीं स्कूल में 13-14 अक्तूूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय लड़कों और लड़कियों की अंडर-19 स्कूली खेलों में मंडी जिला ने कुश्ती में 2 स्वर्ण पदक जीते हैं।
पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर के विद्यार्थी हैं। स्वर्ण पदक जीतने पर उनका चयन राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्कूल में खुशी की लहर है। स्कूल के प्रधानाचार्य लेखराम भारद्वाज ने बताया कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में शौर्यवीर यादव ने 79 किलोग्राम में और पियूष ने 86 किलोग्राम में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्कूल के शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता परशुराम अवार्डी डॉ. संजय कुमार यादव जो कि खुद एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, ने इसी साल कुश्ती खेल को स्कूल में शुरू किया और 8 विद्यार्थी कुश्ती में राज्य स्कूली खेलों के लिए चयनित हुए। इनमें से शौर्यवीर यादव ने 79 किलो भार और पीयूष ने 86 किलो भार में स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी है और उन्हें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
वॉलीबाल में स्कॉर्पियन बॉयज अलसिंडी की टीम ने जीती ट्रॉफी
करसोग । लक्ष्मी युवक मंडल अलसिंडी की ओर से आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट में स्कॉर्पियन बॉयज अलसिंडी की टीम ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। दो दिन तक चली वॉलीबाल चैंपियनशिप में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें स्कॉर्पियन बॉयज अलसिंडी और कांडा टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें अलसिंडी टीम ने जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच सिक्स ब्रदर्स धरमौड और शंकर देहरा के बीच खेला गया। इसमें धरमौड़ टीम ने जीत हासिल की। स्कॉर्पियन बॉयज अलसिंडी और सिक्स ब्रदर्स धरमौड़ के बीच फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचित रहा। इसमें स्कॉर्पियन बॉयज अलसिंडी ने 3-1 से बढ़त बनाकर वॉलीबाल टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया। युवक मंडल अलसिंडी स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य दिनेश ठाकुर, कामेश्वर, गोपाल वर्मा और राजेंद्र ने बताया कि दशहरा पर्व के अवसर पर हर वर्ष वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है जिसका मकसद युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है ।

कुशती खिलाड़ी शौर्यवीर यादव ।स्रोत स्कूल प्रबंधन

कुशती खिलाड़ी शौर्यवीर यादव ।स्रोत स्कूल प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed