फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two people died after falling in Gharbasra and Bir Tungal

Mandi News: घरबासड़ा और बीर तुंगल में गिरने से दो लोगों की मौत

Thu, 07 Nov 2024 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Nov 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Two people died after falling in Gharbasra and Bir Tungal
मंडी। बल्ह और मंडी सदर में दो अलग-अलग हादसों में पैर फिसल कर गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नरेश कुमार (35) और शेर सिंह (65) के रूप में हुई है। दोनों घटनाओं के संबंध में पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

पहली घटना बल्ह थाना के तहत घरबासड़ा गांव में हुई। यहां नरेश कुमार अपने भाई के घर से पैदल ही अपने घर लौट रहा था। रास्ता तंग और अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया। इससे नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना मंडी सदर के बीर तुंगल गांव में हुई। यहां शेर सिंह जंगल में भेड़-बकरियां चराने गया था। इस दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और खाई में गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डोह में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से राहगीर घायल
मंडी। पुलिस चौकी पंडोह के तहत गांव छपराहन में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने राहगीरों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्चा घायल हो गया। घटना के समय गिरजा देवी अपने पति और बच्चों के साथ पंडोह स्थित एसबीआई बैंक में पैसा निकालने जा रही थीं। तभी कुल्लू की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक रोहित कुमार, निवासी डाकघर कोट, तहसील कोटली के खिलाफ मामला दर्ज कर बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।



89 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
मंडी। पुलिस थाना औट की टीम ने यातायात चेकिंग और नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 89 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। घटना मंगलवार की है। आरोपी की पहचान साहिल अहमद, जिला रियासी, जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed