फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two died and two injured in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Fri, 03 Jun 2016 10:19 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 03 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
two died and two injured  in road accident
खाई में ‌िगगिरी कार - फोटो : अमर उजाला

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला में दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत व दो घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार  जोगिंद्रनगर उपमंडल के लांगणा पंचायत में लांगाणा-धुलड़ी-समौण सड़क पर एक टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर तीस फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में चालक की मौत हो गई। कार में सवार दो लड़किया घायल हो गई। लांगणा पंचायत नैण-पलैण का निवासी पूर्व सैनिक 55 वर्षीय नरेंद्र  अपने दोस्त को धुलड़ी गांव में छोड़ने गया था। हादसे के समय नरेंद्र ने साथ उसकी चार वर्षीय पोती राधिका व बहु की बहन रीतु भी कार में सवार थे। नरेंद्र अपने फौजी दोस्त को धुलड़ी गांव में छोड़कर घर लौट रहा था कि धुलड़ी गांव से करीब 100 मीटर दूरी पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। घटना में कार मालिक व चालक नरेंद्र को गंभीर चोटे आई। स्थानीय लोग हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हादसे में घायल तीनों को पीएचसी लांगणा में पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के नरेंद्र को पालमपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन नरेंद्र ने लांगणा से चार किमी दूर रास्ते में दम तोड़ दिया। लांगणा पंचायत की पूर्व प्रधान मीना देवी ने कहा कि शव को जोगिंद्रनगर अस्तपाल में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, हादसे में घायल दोनों लड़कियां की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे मामले में नेरचौक क्षेत्र के तहत दियारगी पंचायत में पाली पुल के पास ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार चालक राम सिंह ट्रैक्टर का अचानक पाली पुल के पलट गया। ट्रैक्टर गिरने की आवाज सुन कर   ग्राम पंचायत  दियारगी निवासी लेखराम मौके पर पहुंचा। लेखराम ने बल्ह थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी। स्थानीय लोगों घायल चालक राम सिंह को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर सिविल अस्तपाल सुंदरनगर पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राम सिंह को जोनल अस्पताल मंडी के लिए रैफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल राम सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। एसएचओ बल्ह संजीव सूद घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed