{"_id":"56f7dc2a4f1c1b4644f14d99","slug":"two-dead-body-found-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर जलाशय और गद्दीधार में दो शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर जलाशय और गद्दीधार में दो शव मिलने से सनसनी
मंडी।
Updated Sun, 27 Mar 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर/सरकाघाट (मंडी)। जिले के सुंदरनगर जलाशय और गद्दीधार में रविवार सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुंदरनगर जलाशय में दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार और गद्दीधार में स्कूल के चपरासी का शव बरामद हुआ। शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार पुत्र धर्मदास रावमापा गद्दीधार में चपरासी के पद पर कार्यरत था। रोजाना की भांति स्कूल को बंद कर वह साढ़े तीन बजे यहां से वापस चला गया था, लेकिन वह देरशाम तक घर नहीं पहुंचा। उसकी पत्नी घर में इंतजार करती रही। संपर्क करने के लिए कोई साधन न होने के कारण बातचीत नहीं हो पाई। रविवार सुबह सैर करते समय कुछ वरिष्ठ नागरिकों ने सड़क किनारे खाली मकान के छज्जे के नीचे एक व्यक्ति को पड़े देखा।
विज्ञापन
जिसकी सूचना उन्होंने उपप्रधान मनोज को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसएचओ सरकाघाट ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
वहीं, रविवार सुबह सुंदरनगर बीएसएल जलाशय से एक शव बरामद हुआ है। सुबह के समय जलाशय किनारे टहल रहे कुछ लोगों ने जब शव को पानी में उतराते देखा तो इसकी सूचना सुंदरनगर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यहां के नागरिक अस्पताल भेज दिया। जिसके उपरांत आसपास के थानों में शव बरामदगी की सूचना दी गई।
इस दौरान बल्ह पुलिस ने सुंदरनगर पहुंच कर जब शव को जांचा तो उसकी शिनाख्त पवन कुमार पुत्र तारा चंद निवासी हटगढ़ क्षेत्र के रूप में हुई। युवक गत सप्ताह हटगढ़ के निकट बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण बीएसएल नहर में जा गिरा था। जिसे तलाश करने के लिए गोताखोरों की भी सहायता ली गई थी परंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया था। रविवार को उसका शव सुंदरनगर जलाशय से बरामद हुआ है। थाना प्रभारी सुंदरनगर संजीव कुमार ने बताया पोस्टमार्टम के उपरांत बल्ह पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। इस मामले में आगामी जांच बल्ह पुलिस कर रही है।