फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two consumers caught using domestic electricity for commercial purposes

Mandi News: घरेलू बिजली का व्यावसायिक इस्तेमाल करते दो उपभोक्ता पकड़े

Sat, 03 May 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 May 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two consumers caught using domestic electricity for commercial purposes
बग्गी (मंडी )। विद्युत उपमंडल बग्गी ने बिजली चोरी और घरेलू मीटर से एक्सटेंशन कर उसका व्यवसायिक प्रयोग करने वालों पर शिकंजा कसा है। सहायक अभियंता इंजीनियर राजेंद्र शर्मा की अगुवाई में गठित टीम ने बग्गी अनुभाग में विद्युत उपभोक्ताओं का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान दो उपभोक्ता घरेलू बिजली का व्यवसायिक इस्तेमाल करते हुए पकड़े गए। दोनों उपभोक्ता घरेलू विद्युत मीटर का एक्सटेंशन लेकर कमर्शियल प्रयोग कर रहे थे। इन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनसे 21,800 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसी के साथ उन्हें हिदायत देते हुए अपनी दुकानों में कमर्शियल मीटर लगाने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ता से एक सहमति पत्र भी लिया है। टीम में कनिष्ठ अभियंता तुषार, संजीव, संजीत, अजय, फोरमैन कमल, लाइनमैन नवीन सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। उधर, बोर्ड के सहायक अभियंता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्युत उपमंडल बग्गी के अंतर्गत लगभग 10,800 उपभोक्ता हैं, जिनमें से 600 बिजली उपभोक्ता लंबे समय से बिजली बिल की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को नोटिस जारी होने के बाद 15 दिन के भीतर अपने बिल जमा करवाने होंगे अन्यथा नियमानुसार उनकी बिजली काट दी जाएगी। दो मामलों में घरेलू बिजली का कमर्शियल इस्तेमाल पर शिकंजा कसा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed