फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two arrested with 50 grams of chitta and Rs 95,500

Mandi News: 50 ग्राम चिट्टा और 95,500 रुपये समेत दो गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Jan 2026 06:30 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with 50 grams of chitta and Rs 95,500
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस चौकी डैहर की टीम ने किरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू अंडरपास के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे 50 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 95,500 रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस को आरोपियों की सक्रियता का पता चला था। आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार (41) निवासी गांव सलनू जिला बिलासपुर तथा सलीम (32) निवासी सिटी गोराया रामगढ़िया मोहल्ला तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जालंधर निवासी आरोपी पंजाब से बिलासपुर के आरोपी को चिट्टा बेचने आया हुआ था। जैसे ही इन दोनों ने डैहर पुलिस की गाड़ी देखी तो दोनों घबरा गए और इन्होंने चिट्टा से भरी पुड़िया फेंक दी। इसे पुलिस ने देख लिया था। पुलिस ने गाड़ी से उतरते ही दोनों को कब्जे में लेकर छानबीन की। बिलासपुर जिले का युवक 500-500 रुपये के कुल 191 नोट लेकर स्कूटी पर चिट्टे की खेप खरीदने के लिए अलसू के पास पहुंचा था। यह स्कूटी भी जब्त कर ली है। पुलिस को आशंका है कि बिलासपुर के युवक ने स्थानीय स्तर पर इस खेप को आगे बेचना था। जालंधर निवासी युवक के हिमाचल में अन्य जगह भी नेटवर्क होने की आशंका है। जांच में कई खुलासे हो सकते हैं। चिट्टे के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed