{"_id":"57a334eb4f1c1bb17b2b8d3c","slug":"twenty-two-kg-afeem-post-captured","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 किलो 350 ग्राम चूरा पोस्त के साथ नेपाली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 किलो 350 ग्राम चूरा पोस्त के साथ नेपाली गिरफ्तार
मंडी
Updated Thu, 04 Aug 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में चूरा पोस्त सहित धरा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की बीएसएल थाना पुलिस ने पंजाब रोडवेज बस की चेकिंग करने पर बस में सवार नेपाल मूल के एक व्यक्ति से 22 किलो 350 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर की बीएसएल थाना पुलिस का एक दल वीरवार सुबह बीएसएल के अस्पताल चौक में गश्त पर था। इस दौरान पुलिस ने कुल्लू से होशियारपुर जा रही पंजाब रोडवेज की बस (पीबी07एक्स-8219) को जांच के लिए रोका। बस में सवार लोगों की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें सवार एक नेपाली प्रेम सिंह के पास से दो बैग और एक बोरे में 22 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। जिस पर पुलिस ने प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन