फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tungal festival will start with Jaleb on 5th: Prashant

तुंगल महोत्सव का पांच को जलेब से होगा आगाज : प्रशांत

Wed, 02 Apr 2025 04:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Tungal festival will start with Jaleb on 5th: Prashant
मंडी। तुंगल कला मंच कोटली की ओर से अप्रैल के प्रथम सप्ताह आयोजित किए जा रहे तुंगल महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं। पांच-छह अप्रैल को आयोजित किए जा रहे उत्सव में लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। तुंगल कला मंच कोटली के संस्थापक प्रशांत मोहन और अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने बताया कि कोटली में पहली बार तुंगल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को भव्य जलेब के साथ आगाज किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कोटली के वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुकुंद राम शर्मा करेंगे। सेवानिवृत्त कर्नल बसंत सिंह भारद्वाज (सेना मेडल) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त जिला न्यायवादी एवं जिला एवं सत्र न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नेत्र सिंह कटोच आयोजन के समापन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे जबकि कोट तुंगल के निवासी स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो के एएसपी बद्री सिंह समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कला मंच के सचिव पवन कुमार ने कहा कि आयोजन में विभिन्न महिला मंडल तथा स्कूली छात्र भी लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed