फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Truck overturned in Gasinala of Dahar, two injured

Mandi News: डैहर के गासिनाला में पलटा ट्रक, दो घायल

Fri, 23 May 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned in Gasinala of Dahar, two injured
डैहर के गासिनाला में सड़क किनारे गिरा ट्रक और सामान। स्रोत पुलिस
सुंदरनगर (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सुंदरनगर के डैहर गासिनाला पर शुक्रवार सुबह 5:00 बजे एक ट्रक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कुल्लू से सोडा बोतलों को लोड करके दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक के पलटने से बाद बोतलें सड़क की दूसरी लेन में बिखर गईं। इससे थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हुआ। हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल डैहर ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायलों की पहचान जितेंद्र कुमार (30) पुत्र मान सिंह गांव टरकना डाकघर पदवाहन और अजय कुमार (28) पुत्र गोवर्धन सिंह गांव कनका तहसील पधर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। डैहर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed