{"_id":"66a0f592539a33e83708a0bd","slug":"truck-carrying-cement-caught-fire-speed-of-vehicles-stopped-on-four-lane-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131709-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक में लगी आग, फोरलेन पर थमी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक में लगी आग, फोरलेन पर थमी वाहनों की रफ्तार
Wed, 24 Jul 2024 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के अलसू में बुधवार दोपहर बरमाना से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक में लगी आग। स्त्रोत - जागर
आग लगने से ट्रक का इंजन और चालक केबिन जला, चालक बाल-बाल बचा
ट्रक को 10 लाख का नुकसान, दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में डैहर के अलसू में बुधवार दोपहर फोरलेन पर बरमाणा से सीमेंट लेकर मंडी की ओर आ रहे ट्रक में अचानक आग भड़क गई। इंजन से धुआं निकलते देख चालक कमलेश चंद ने तुंरत ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया। देखते ही देखते ट्रक का इंजन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार सीमेंट से लदे ट्रक के इंजन से अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत केबिन से बाहर निकलने में समझदारी दिखाई। चालक के निकलने के बाद ट्रक के इंजन में आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर दिया। आग की चपेट में चालक का केबिन भी आ गया। चंद मिनटों में आग की लपटें उठना शुरू हो गई। इस कारण फोरलेन पर अन्य वाहन की रफ्तार भी अनहोनी की आशंका के चलते कुछ देर तक थम गई। इसी दौरान किसी ने बरमाणा स्थित एसीसी सीमेंट फैक्टरी और बीएसएल परियोजना के अग्निशमन विभाग को आग की घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ट्रक पर पानी की बौछार कर आग को शांत किया, लेकिन आग बुझने तक ट्रक का इंजन जलने से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक मालिक मस्त राम पुत्र महंत राम निवासी गांव मनवाणा ने बताया कि आग घटना में ट्रक को करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। उधर, थाना प्रभारी सुंदरनगर नानक चंद ने बताया कि ट्रक में आग लगने की घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। घटना में चालक सुरक्षित है।