{"_id":"57fd12914f1c1bd87528e637","slug":"truck-bike-collide-two-youth-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक-बाइक की भिड़ंत, दो युवकों की मौत
मंडी
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गुुटकर के पास मंगलवार शाम बाइक और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को गुटकर के पास सुंदरनगर से मंडी की तरफ जा रही बाइक एचपी33बी-5495 और सुंदरनगर की तरफ जा रहे ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार प्रताप(25) निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश और गुलशेर (21) निवासी मुफ्फरनगर यूपी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है प्रताप मंडी शहर में रेहड़ी लगाता था। जबकि गुलशेर पेंटर का काम करता था। दोनों पिछले कई सालों से मंडी में रह रहे थे। मंगलवार शाम को दोनों बाइक से मंडी की ओर आ रहे थे। गुटकर के पास बाइक और ट्रक की भिंड़त हो गई। सूचना मिलते ही बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद ने बताया कि हादसे में घायल बाइक सवार दोनों युवकों को उपचार के लिए मंडी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।