{"_id":"67a8f6f5563c7154f20adae4","slug":"trees-growing-on-office-buildings-officers-are-not-able-to-see-them-mandi-news-c-399-1-sml1012-260237-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कार्यालय भवनों पर उगे पेड़... अफसरों को नहीं आ रहे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कार्यालय भवनों पर उगे पेड़... अफसरों को नहीं आ रहे नजर
विज्ञापन
सुंदरनगर की नलवाड़ खड्ड के पास बने सरकारी आवास में उगे पेड़।
मंडी। जिले पर नजर रखने वाले अधिकारियों के कार्यालय भवनों पर पेड़ उग आए हैं। पेड़ भवनों की दीवारों को खोखला कर रहे हैं लेकिन इन पर अधिकारियों की नजर नहीं पहुंच पाई है। हालत ऐसी है कि पेड़ों की जड़ें भवनों के भीतर तक पहुंच गई हैं। दीवारें खोखली होने से हादसों की आशंका भी बढ़ गई है।
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की दीवारों और छतों पर पेड़ उगे हैं। साथ ही शहरी पुलिस थाना के सरकारी आवास के भवन की स्थिति भी खराब है। रामनगर मंगवाई में तहसील कार्यालय, सौली खड्ड में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कार्यालय समेत कई कार्यालयों की स्थिति भी बदहाल है। कई कार्यालय में पेड़ों को उगे दो से तीन साल से अधिक समय हो गया है। सरकारी विभागों के कार्यालयों के भवनों की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
....
दीवारों से मिल रहा मलबा
जिला मुख्यालय के साथ शहरी पुलिस थाने के ऊपर कर्मचारियों के लिए बनाए सरकारी आवास की हालत भी खस्ता होती जा रही है। दीवारों से कई बार मलबा परिसर पर गिर रहा है। इन आवासों की मरम्मत नहीं हो पाई है। ऐसे में यहां कई परिवार खतरे के साये में रह रहे हैं।
विज्ञापन
....
मामला ध्यान में आया है। सरकारी कार्यालय की दीवारों से पेड़-पौधों को हटाने के लिए कर्मचारियों को जल्द निर्देश दिए जाएंगे।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
....
सुंदरनगर में जर्जर भवन पर भी उग आए पेड़
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की नलवाड़ खड्ड के पास बनी रेवेन्यू काॅलोनी में 18 कर्मचारियों के परिवार खतरे के साये में हैं। आवास भवन की हालत जर्जर हो चुकी है।
25 साल पुराने भवन में राजस्व विभाग और एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों के 18 परिवार रह रहे हैं। एसडीएम कार्यालय ने भवन की मरम्मत के लिए एस्टीमेट भेजा है लेकिन बजट न आने से इसकी मरम्मत नहीं हो पा रही है। भवन की दीवारों पर पेड़-पौधे उग आए हैं। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। बजट का प्रावधान होते ही भवन की मरम्मत कर दी जाएगी।