फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Translation of the novel General Zorawar Singh into Punjabi

Mandi News: उपन्यास जनरल जोरावर सिंह का पंजाबी में अनुवाद

Tue, 03 Jun 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Translation of the novel General Zorawar Singh into Punjabi
मंड। हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक उपन्यास लिखने वाले मंडी जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. गंगाराम राजी के ऐतिहासिक उपन्यास जनरल जोरावर सिंह का पंजाबी भाषा में अनुवाद हुआ है। पंजाबी साहित्य के मशहूर कवि, साहित्यकार प्रो. सुरजीत सिंह जज ने इस ऐतिहासिक उपन्यास का हिंदी से पंजाबी भाषा में अनुवाद किया है।
विज्ञापन

साहित्यकार गंगाराम राजी ने बताया कि जोरावर सिंह कहलूरिया महान योद्धा थे जिन्हें शेरों का राजा कहा जाता था। वास्तव में जोरावर सिंह एक ऐसा चरित्र है जो जम्मू, पंजाब और हिमाचल में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लेह-लद्दाख जैसा सामरिक महत्व का इलाका जनरल जोरावर सिंह के कारण ही भारत का अंग बना है। जनरल जोरावर सिंह ने माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में युद्ध करके इसे प्राप्त किया और बलिदान हुए। जनरल जोरावर सिंह संसार का ऐसा योद्धा था जिसकी समाधि दुश्मनों की ओ से बनाई गईं। जोरावर सिंह का जन्म प्राचीन पहाड़ी रियासत कलहूर के कलहूर गांव में हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed