{"_id":"672e1cf180d36869520d371f","slug":"transformer-caught-fire-in-buggy-household-appliances-also-burnt-mandi-news-c-90-1-mrt1064-139741-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बग्गी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, घरों के उपकरण भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बग्गी में ट्रांसफार्मर में लगी आग, घरों के उपकरण भी जले
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। विकास खंड धनोटू की पंचायत बग्गी में शुक्रवार सुबह 10:45 बजे एक ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गया। इससे कई घरों में विद्युत उपकरण भी जल गए।
बग्गी-चैलचौक सड़क पर सीडी ब्लॉक के साथ लगाए गए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसी समय पंचायत बग्गी के पूर्व प्रधान अंजू देवी, खीमा राम, हरी राम के घर के सारे उपकरण भी जल गए। बिजली उपभोक्ता नेक राम और पूर्व प्रधान बग्गी अंजू देवी ने कहा कि जिस समय ट्रांसफार्मर में आग लगी तो खंभे में बिजली के तार जलने से मीटर में भी आग लग गई और घर के सारे उपकरण जल गए।
लोगों ने संबंधित विभाग से मुआवजे की मांग की है। उधर, घटना के बाद बिजली बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। विद्युत बोर्ड बग्गी के सहायक अभियंता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पक्षियों के बिजली लाइन के साथ टकराने से शॉर्ट सर्किट हुआ और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। उन्होंने बताया कि वैकल्पिक सुविधा के साथ मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद