फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Training given to trout fishermen in Barot

Mandi News: बरोट में ट्राउट मछली पालकों को दिया प्रशिक्षण

Fri, 08 Nov 2024 05:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Training given to trout fishermen in Barot
बरोट (मंडी)। शीतजल मत्स्य अनुसंधान निदेशालय भीमताल, उत्तराखंड के सौजन्य से बरोट में ट्राउट मत्स्य पालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मछली पालकों को रेनबो ट्राउट मछली पालन से जुड़ी विभिन्न बारीकियों, प्रबंधन, आहार, बीमारियों और उनके निदान, उपचार के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीसीएफआर के विशेषज्ञों वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रेनू जेठी, वैज्ञानिक डॉ. आदिल के साथ-साथ मत्स्य निदेशालय बिलासपुर में कार्यरत उपनिदेशक चंचल ठाकुर, उपनिदेशक पतलीकूहल अरुणकांत ने भी मछली पालकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर प्रत्येक मछली पालक को मछली फार्म में प्रयुक्त होने वाले दस हजार मूल्य के जरूरी उपकरण निशुल्क प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले 25 प्रगतिशील ट्राउट मछली पालकों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed