फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trainees raised demand for inclusion of 100 seats in SPU

Mandi News: प्रशिक्षुओं ने 100 सीटों को एसपीयू में शामिल करने की उठाई मांग

Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Trainees raised demand for inclusion of 100 seats in SPU
मंडी कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं ने मान्यता रद्द करने के निर्णय पर जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी के बीएड प्रशिक्षुओं ने हाल ही में कॉलेज की बीएड कोर्स की मान्यता रद्द करने की अधिसूचना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और संबंधित प्राधिकरणों से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। प्रशिक्षुओं के अनुसार अचानक मान्यता रद्द होने की सूचना मिलने के बाद छात्रों में असमंजस और चिंता का माहौल है। अधिसूचना के अनुसार उन्हें दूसरे कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए कहा गया है, लेकिन इतने कम समय में नए कॉलेज की तलाश और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण है, जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।छात्रों का यह भी कहना है कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय एक सरकारी संस्थान है, जहां फीस अपेक्षाकृत कम है। यदि उन्हें निजी कॉलेजों में जाना पड़ा तो अधिक फीस उनके लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन जाएगी। बीएड प्रशिक्षुओं सेसे राम, अमित, तेजेंद्र, डिंपल, साहिल, नीतिका, सोनिका, रितिका कुमारी, परिक्षु, कृतिका, सुनील, तुषार, विनय, प्रभात, किरण, चांदनी, कल्पना, कृतिका गुलरिया, पुष्पराज और साक्षी सहित अन्य छात्रों ने एनसीटीई, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी और प्रदेश सरकार से अपील की है कि इस मामले पर पुनर्विचार किया जाए। छात्रों का आग्रह है कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में बीएड की कक्षाएं सुचारु रूप से जारी रहें और कॉलेज की 100 सीटों को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में शामिल कर इसे सरकारी दर्जा प्रदान किया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed