फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trainee doctors of Nerchowk Medical College on strike due to non-payment of stipend for four months

Mandi: चार महीने से स्टाइपेंड नहीं मिलने पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डाॅक्टर हड़ताल पर

Mon, 02 Dec 2024 05:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Dec 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Trainee doctors of Nerchowk Medical College on strike due to non-payment of stipend for four months
नेरचौक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डाॅक्टर हड़ताल पर - फोटो : संवाद

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल काॅलेज में इंटर्नशिप कर रहे 130 प्रशिक्षु चिकित्सक बिफर गए हैं। चार महीने से स्टाइपंड न मिलने पर प्रशिक्षु चिकित्सकों ने सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने स्टाइपंड न मिलने पर मेडिकल काॅलेज प्रशासन और सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया। हड़ताल करने वाले प्रशिक्षु चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें करीब बीस हजार रुपये स्टाइपंड के रूप में मिलता है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से उनको स्टाइपंड नहीं मिल रहा है। स्टाइपंड न मिलने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। अपने खर्चे पूरा करना मुश्किल हो रहा है। इससे वह आर्थिक और मानसिक रूप से दबाव महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


हड़ताल पर उतरे प्रशिक्षुओं ने कहा है कि चार महीने से स्टाइपंड न मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया है। जब तक उनका लंबित स्टाइपंड नहीं दिया जाएगा तब तक वे अपनी सेवाएं पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। सरकार से बजट न मिलने के कारण यह समस्या खड़ी हुई है। उन्होंने प्रशासन और हिमाचल सरकार से जल्द भुगतान करने का आग्रह किया है। उधर, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार भवानी ने कहा कि प्रशिक्षु चिकित्सकों को मिलने वाले स्टाइपंड में विलंब हुआ है। इस बारे में उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्दी चिकित्सकों को लंबित स्टाइपंड की अदायगी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed