फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traffic remains stalled on 43 roads in Mandi

Mandi News: मंडी में 43 सड़कों पर अब भी यातायात ठप

Tue, 04 Aug 2026 05:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 05:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic remains stalled on 43 roads in Mandi
राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग सुचारु, बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल
विज्ञापन

सरकाघाट की एक पेयजल योजना अभी भी प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार को मंडी में लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। दिनभर चले बहाली कार्य के बाद 13 सड़कें यातायात के लिए खोल दी गईं, जिससे बंद सड़कों की संख्या 56 से घटकर शाम चार बजे तक 43 रह गई। हालांकि, सराज और थलौट उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क अब भी पूरी तरह बहाल नहीं हो पाया है।
जिला आपदा परिचालन केंद्र (डीईओसी) की ओर से शाम चार बजे जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक 34 सड़कें सराज उपमंडल में बंद हैं। इसके अलावा थलौट में सात, सुंदरनगर में एक और जोगिंद्रनगर में एक सड़क यातायात के लिए बंद है। राहत की बात यह है कि जिले का कोई भी राष्ट्रीय या राज्य राजमार्ग बंद नहीं है। वर्तमान में तीन प्रमुख जिला सड़कें और 40 ग्रामीण सड़कें प्रभावित हैं।
विज्ञापन

बारिश से प्रभावित बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह पटरी पर लौट आई है। सुबह तक जिले में 61 बिजली ट्रांसफार्मर बंद थे लेकिन विद्युत बोर्ड की टीमों ने शाम तक सभी ट्रांसफार्मर चालू कर दिए। पेयजल व्यवस्था में भी अधिकांश क्षेत्रों में सुधार हुआ है। हालांकि, सरकाघाट उपमंडल की एक पेयजल योजना अभी भी प्रभावित है, जिसे बहाल करने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि सड़कों से मलबा हटाने और अन्य आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर जुटी हुई हैं। लोगों से अपील है कि खराब मौसम के बीच अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन की ओर से जारी सलाह का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed