फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Track will be made for walk in Gandhi Vatika of Jogindernagar

जोगिंद्रनगर की गांधी वाटिका में सैर के लिए बनेंगे ट्रैक

Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Track will be made for walk in Gandhi Vatika of Jogindernagar
जोगिंद्रनगर नगर परिषद की मासिक बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा करते कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीए - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की गांधी वाटिका में सैर करने के लिए अलग से ट्रैक बनेगा। मखमली घास भी होगी, मधुर संगीत के बीच सुबह और शाम की सैर हो सकेगी।
विज्ञापन

शहरवासियों को बैठने के लिए आरामदायक बैंच और एलईडी की दूधिया रोशनी होगी। शनिवार को नगर परिषद की मासिक बैठक में गांधी वाटिका के जीर्णोद्धार पर मुहर लग गई है। भाजपा और कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने एकजुटता दिखाकर पार्क में तमाम आधुनिक सुविधाएं देने और महात्मा गांधी की नई प्रतिमा लगाने पर भी सहमति जताई। इसके लिए करीब तीस लाख के बजट का प्रावधान किया गया है।
बैठक नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। नप अध्यक्ष ममता कपूर ने सातों वार्डों में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। स्ट्रीट लाइटों के विस्तारीकरण और नवीनीकरण पर भी चर्चा की। शहर के कचरे को लेकर स्थापित होने जा रहे आर्गेनिक वेस्ट कन्वर्टर की खरीदारी के लिए कमेटी के गठन को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बिजली, पानी और भवन निर्माण की एनओसी को जल्द जारी करने पर विचार विमर्श किया। बैठक में नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता शशि भूषण, लिपिक बलवंत, महेश, पार्षद राजीव कुमार, शिखा, प्रेरणा ज्योति, प्यार चंद, शीला और मनोनीत पार्षद राजीव सूद, अजय सकलानी, मनु शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
लापरवाही पर ठेकेदारों के निरस्त होंगे टेंडर
नगर परिषद के विभिन्न विकासात्मक कार्यों पर संबंधित ठेकेदार की लापरवाही पर टेंडर निरस्त कर दिए जाएंगे। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विशाल शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी। कहा कि लाखों रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इनकी गुणवत्ता पर ठेकेदार को हिदायत दी गई है। ढीली कार्रवाई हरगिज बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें टेंडर भी निरस्त करने से गुरेज नहीं किया जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed