फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tourist youths waved pistols at Chhatri in Seraj, villagers terrified

Mandi News: सराज के छतरी में पर्यटक युवकों ने लहराया पिस्टल, ग्रामीणों में दहशत

Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tourist youths waved pistols at Chhatri in Seraj, villagers terrified
शिमला आसपास के लिए....
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दो युवक पकड़े, एक मौके से भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी इलाके में जेके नंबर की गाड़ी में आए तीन पर्यटक युवकों ने कथित तौर पर स्थानीय लोगों के सामने पिस्टल लहराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये युवक जम्मू कश्मीर नंबर की गाड़ी में आए थे। स्थानीय लोगों ने दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि एक युवक भाग गया है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने युवकों की पिटाई भी की। इसके बाद सूचना पुलिस थाना जंजैहली के प्रभारी को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों की ओर से पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। भागे गए युवक की तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। कहा कि भागे गए युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस है। युवकों ने पिस्टल क्यों लहराया इसकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि एक कारोबारी है और दो उसके बाउंसर बताए जा रहे है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed