फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   tourist vehicle jam the road

पर्यटकों-श्रद्धालुओं ने रोहांडा में लगाया दो घंटे जाम

Sun, 12 Jun 2016 06:43 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 12 Jun 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
tourist vehicle jam the road
कमरूनाग रास्ते में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

गोहर (मंडी)। जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरूनाग के मंदिर में आगामी 13 और 14 जून को लगने वाले ऐतिहासिक सरानाहुली मेले में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ जुटने से रविवार को रोहांडा और डडौर तत्तापानी मार्ग पर रोहानगलू में करीब दो घंटे जाम लगने से यातायात अवरुद्ध रहा। जाम लगने से शिमला, मंडी, सुंदरनगर और पंडोह के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सुंदरनगर से रोहांडा और चैलचौक से रोहांडा होकर कमरूनाग मंदिर में दर्शकों के लिए कतारों में पहुंचे हजारों वाहनों का रोहानगलू में जाम लगने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। सुंदरनगर और मंडी डिपो की करीब एक दर्जन से अधिक बसों के पहिये भी रोहानगलू में करीब दो घंटे जाम रहे। आगामी 13 और 14 जून को कमरूनाग का सरानाहुली मेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिससे पूर्व देवता के दर्शनों के लिए हिमाचल और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ लग रही है। ऐसे में कमरूनाग जाने के लिए रोहांडा के रास्ते रोजाना हजारों पर्यटक और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। एसएचओ बीएसएल थाना लाल सिंह ने जाम लगने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाहन चालकों ने अव्यवस्थित ढंग से सड़क किनारे वाहन खड़े कर दिए थे। जिसके कारण जाम लगना स्वाभाविक था। एसएचओ ने बताया कि निहरी चौकी से चार पुलिसकर्मी मौके पर भेज दिए गए थे। जिन्होंने जाम खुलवा दिया है। रोहांडा में यातायात पुलिस की व्यवस्था कर सरानाहुली मेले के दौरान ट्रैफिक सुचारु रखा जाएगा। कमरूनाग मेले से पूर्व कमरूघाटी देवमयी हो गई है। सरोआ जालपा मंदिर होकर और रोहांडा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कमरूनाग पहुंच रहे हैं। पवित्र कमरूनाग झील के किनारे देवता का मंदिर बड़ा देव कमरूनाग के जयकारों से गूंजायमान हो उठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed