फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tough fight between Congress and BJP in Suhra ward of Municipal Corporation

Mandi News: नगर निगम के सुहड़ा वार्ड में कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला

Sun, 10 May 2026 03:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
Tough fight between Congress and BJP in Suhra ward of Municipal Corporation
नगर निगम के सुहड़ा वार्ड में कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला
विज्ञापन

भाजपा ने पूर्व पार्षद पर जताया भरोसा, कांग्रेस ने उतारा नया चेहरा
सुहड़ा वार्ड में नेहा सुषमा के बीच सीधी टक्कर
सुरेंद्र शर्मा
मंडी। नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 10 सुहड़ा में इस बार मुकाबला भाजपा और कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों के बीच सिमट गया है। इन दो उम्मीदवारों में सीधी टक्कर होने जा रही है। पिछले चुनाव में इस वार्ड से चार उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया था, लेकिन अब की बार मैदान में दो ही प्रत्याशी हैं। भाजपा ने पूर्व पार्षद नेहा कुमारी पर दोबारा भरोसा जताया है, जबकि कांग्रेस ने नया चेहरा सुषमा को मैदान में उतारा है।

वार्ड में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक होने के कारण महिलाओं की भूमिका इस बार हार-जीत तय करने में अहम मानी जा रही है। वार्ड में कुल 2085 मतदाता हैं। इनमें 1032 पुरुष और 1053 महिला मतदाता शामिल हैं। पिछले चुनाव में भाजपा की नेहा कुमारी ने यहां से जीत दर्ज की थी। वह अपने कार्यकाल में वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाने का दावा कर रही हैं। अब देखना होगा कि नेहा दोबारा जीत हासिल करती हैं या कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा पहली बार मैदान में उतरकर जीत का स्वाद चखती हैं। दोनों जीत के लिए खूब पसीना बहा रही है।
विज्ञापन

अब की बार वार्ड में केवल दो उम्मीदवार मैदान में होने से सीधा मुकाबला होने जा रहा है। मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। -अशोक राणा, महाजन बाजार निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद को युवाओं के भविष्य के प्रति सोचना चाहिए। नशा तेजी से बढ़ रहा है। वार्ड स्तर पर भी इसे जड़ से मिटाने के लिए पार्षद में जुनून होना चाहिए। -कार्तिक, रवि नगर निवासी
इस बार वार्ड में चुनाव लड़ने वाली दोनों महिला उम्मीदवार शिक्षित हैं। मुकाबला बेहद कड़ा होने की संभावना है। -दीपक, लोअर समखेतर निवासी
पिछले चुनाव का नतीजा
नेहा (भाजपा) 902 मत जीत
भारती (कांग्रेस) 384 मत
कृतिघोष (आप) 134 मत
सुनीता देवी (आजाद) 23 मत

सुहड़ा वार्ड विकास के मामले में उपेक्षित रहा है। सकोढ़ी खड्ड का तटीकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। शहरभर की गंदगी सकोढ़ी खड्ड में जमा होती है, जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बरसात में बाजार का पानी जमा होने से गुरुद्वारा और मंदिर के पास गंदगी फैल जाती है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए वार्ड में स्पोर्ट्स क्लब बनाया जाएगा। वार्ड में लाइब्रेरी और पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा।

सुषमा, कांग्रेस उम्मीदवार
अपने कार्यकाल में सुहड़ा वार्ड में करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। महाजन बाजार को जाने वाला रास्ता लोगों के लिए बड़ी समस्या था, जिसका निर्माण करवाया गया। गरीब और भूमिहीन लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत मकान उपलब्ध करवाए गए। आने वाले कार्यकाल में सकोढ़ी खड्ड के चैनलाइजेशन सहित कई अन्य विकास कार्य प्राथमिकता में रहेंगे।
नेहा कुमारी, भाजपा उम्मीदवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed