{"_id":"6ae090dd4b94b64b81000d0c","slug":"took-an-oath-to-work-with-honesty-and-transparency-mandi-news-c-90-1-mnd1001-219437-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की शपथ ली
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। रानीबाईं स्थित हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय सतर्कता आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित इस सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रखी गई है।
इस दौरान बैंक के प्रधान कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने की शपथ ली। इसके बाद जागरूकता रैली निकालकर आमजन को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।
बैंक अध्यक्ष बॉबी तंवर ने बताया कि सप्ताह के दौरान विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को सतर्कता, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार रोकने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।